उत्तर रेलवे में राजभाषा पखवाड़ा-2026
श्याम सिंह, कार्यालय प्रमुख एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण-II द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
नई दिल्ली - एस एन एन
निर्माण संगठन, उत्तर रेलवे, कश्मीरी गेट में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन श्याम सिंह, कार्यालय प्रमुख एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण-II द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
राजभाषा पखवाड़े के दौरान हिंदी के प्रचार-प्रसार तथा राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, राजभाषा के प्रयोग तथा हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार से संबंधित संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। राजभाषा पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी के प्रति प्रेरित करने और इसके प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।