सागर एवं मुरैना में बतौर एसपी रहते जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के कारण चर्चा में रहे
आईपीएस अधिकारी का इस्तीफा
मध्य प्रदेश/सागर । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मध्य प्रदेश के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सेवा छोड़ने के पीछे अपनी व्यक्तिगत वजह बताई है।
राज्य सरकार ने घटना से चार दिन पहले ही उन्हें सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद से हटाया था। पद से हटाए जाने के चार दिन बाद उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा सौंपा। हाल ही में सरकार ने उनके साथ सागर के कलेक्टर को भी हटा दिया था।
वह सागर एवं मुरैना में बतौर एसपी रहते जहरीली शराब कांड में हुई मौतों के कारण चर्चा में रहे हैं। मुरैना में 2021 में जहरीली शराब कांड से 24 से ज्यादा मौतें हुई थीं, जबकि सागर में 15 लोगों ने जान गंवाई थी। मुरैना की जांच में पुलिस संरक्षण में शराब बेचे जाने का खुलासा हुआ था।
आईपीएस अधिकारी के अचानक इस्तीफा देने का यह मामला प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार प्रशासनिक रूप से सक्रिय हो गई है, और मुख्यमंत्री आज शाम पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) पहुंचकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।