एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को नए पदभार के लिए दी बधाई
नई दिल्ली। बी बी आई टी न्यूज
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री ने नवनियुक्त वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी।
रक्षा मंत्री ने एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित को एक प्रतिष्ठित वायु योद्धा बताते हुए उनके उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आशुतोष दीक्षित अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, पेशेवर दक्षता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने उन्हें नए दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय वायुसेना नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।