Wednesday, 4 November 2026
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत करेंगे सुनिश्चित

2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत करेंगे सुनिश्चित

2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत करेंगे सुनिश्चित

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में राकेश राठौर का जनसंपर्क का सिलसिला

जालन्धर। एस एन एन 

जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से बैठकों एवं जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते वार्ड नंबर 64 के पार्षद राजीव ढींगरा के निवास स्थान तथा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामा मंडी मंडल के अध्यक्ष चंदन रखेजा के निवास स्थान पर विशेष बैठकें आयोजित की गईं।

बैठकों को संबोधित करते हुए राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं और जनहितैषी नीतियां लागू की हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके।

राकेश राठौर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली सरकार आज अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशाखोरी, बेरोजगारी और विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार की नाकामी लगातार सामने आ रही है। प्रदेश की जनता अब खोखले वादों और राजनीतिक प्रचार से ऊब चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव का मन बना रही है।

इस अवसर पर भाजपा जालंधर के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, डॉ. राकेश रखेजा, इंजीनियर चंदन रखेजा, भूपेंद्र अनु, सचिन शर्मा, जे.पी. पांडे, गुरविंदर मुल्तानी, अमरजीत अंबा, समीर शर्मा, हेमराज, पवन कुमार, सुदेश कुमारी, इंदु बाला, ललित शर्मा, संदीप पठानिया, राजकुमार यादव, वेद प्रकाश बबलू, राजेश कुमार एवं शिव नारायण सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Published on: 02 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111