Sunday, 20 September 2026
ट्रेन में सफर कर रही महिला से 15.822 किलो गांजा बरामद

ट्रेन में सफर कर रही महिला से 15.822 किलो गांजा बरामद

ट्रेन में सफर कर रही महिला से 15.822 किलो गांजा बरामद 

ओडीसा के जाजपुर से दिल्ली सप्लाई करने जा रही थी मीणा कुमारी

गया - एस एन एन 

 रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ और अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस से 15.822 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में 26 वर्षीय महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 22811 में एक महिला यात्री मादक पदार्थ लेकर सफर कर रही है। ट्रेन के गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचने के बाद A-3 कोच में जांच की गई।

तलाशी के दौरान महिला के पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से कुल 15 बंडल बरामद हुए। वजन करने पर इनमें 15.822 किलोग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7.91 लाख बताई गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान मीणा कुमारी (26), निवासी गोबरडीहा, पोस्ट नैली, थाना खिजरसराय, गया के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ में उसने गांजा ओडिशा के जाजपुर क्योंझर रोड से लेकर दिल्ली जाने की बात बताई है।

आरपीएफ ने बरामद गांजा, दस्तावेज और गिरफ्तार महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी गया को सौंप दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा किससे लिया गया था और दिल्ली में इसे किसे पहुंचाया जाना था।

फिलहाल महिला के खिलाफ कार्रवाई जारी है और मामले की आगे की जांच जीआरपी गया कर रही है। आरोपों पर अंतिम फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा।

Published on: 20 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111