Thursday, 5 November 2026
शादी का वायदा कर दुल्हा नहीं पहूँचा दुल्हन के द्वार

शादी का वायदा कर दुल्हा नहीं पहूँचा दुल्हन के द्वार

शादी का वायदा कर दुल्हा नहीं पहूँचा दुल्हन के द्वार

दहेज में दस लाख ना मिलने पर मुकरा वर.पक्ष

दुल्हे समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज 

फरीदकोट । बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब के फरीदकोट में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे द्वारा बारात लाने से इनकार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूल्हे और उसके परिवार ने शादी से पहले दुल्हन पक्ष से 10 लाख रुपये नकद और 4 तोले सोने की मांग की थी। जब लड़की के परिवार ने इतनी बड़ी रकम और सोना देने में असमर्थता जताई तो दूल्हे ने बारात लेकर आने से ही मना कर दिया।

इस घटना के कारण दुल्हन के परिवार की शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। रिश्तेदार और मेहमान घर पहुंच चुके थे तथा शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दूल्हे समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता कपूरथला के गांव जातिके संगोजला स्थित गुरुद्वारा नारायणसर के सेवादार शमशेर सिंह के बेटे अमनजोत सिंह के साथ तय हुआ था। अमनजोत सिंह का परिवार मूल रूप से फिरोजपुर जिले के गांव वाहके का रहने वाला है। दोनों परिवारों की सहमति के बाद विवाह की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। परिवार को उम्मीद थी कि तय तारीख पर धूमधाम से शादी होगी, लेकिन दहेज की कथित मांग के कारण पूरा मामला बिगड़ गया।

दुल्हन के पिता के अनुसार, शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को शादी के कार्ड बांटे जा चुके थे। विवाह समारोह के लिए जरूरी सामान की खरीदारी पर भी काफी खर्च किया गया था।

शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर दूल्हे ने बारात लेकर आने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे के परिवार की ओर से 10 लाख रुपये नकद और 4 तोले सोने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से पीछे हटने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर के गांव शकूर के रहने वाले जगजीत सिंह और उनकी पत्नी सुखजीत कौर ने दोनों परिवारों के बीच रिश्ता करवाया था।

परिवारों की आपसी सहमति के बाद 1 फरवरी 2026 को गांव पक्का स्थित महाराजा ढाबा में शगुन की रस्म अदा की गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने 4 नवंबर 2026 को शादी की तारीख तय की थी। हालांकि, शादी वाले दिन दहेज की कथित मांग को लेकर विवाद हो गया और दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा।

दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद थाना सदर फरीदकोट में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में दूल्हा अमनजोत सिंह, उसके पिता शमशेर सिंह, मां सुखजीत कौर, बहन मनजोत कौर और रिश्ता करवाने वाले जगसीर सिंह व सुखजीत कौर के नाम शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Published on: 05 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111