67वें पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीद पुलिसकर्मियों को की श्रद्धांजलि अर्पित
पंजाब पुलिस शांति, सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध - डीजीपी गौरव यादव
जालन्धर - एस एन एन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पीएपी कॉम्प्लेक्स स्थित चमन ग्राउंड में 67वें पुलिस स्मृति दिवस परेड में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और शहीद जवानों के परिजनों ने भी वीरों के बलिदान को याद किया।
डीजीपी ने कहा कि सितंबर 1981 से अगस्त 2026 तक पंजाब पुलिस के 1,804 अधिकारी और जवान देश की सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए शहीद हो चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2026 में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई गुरनाम सिंह और एएसआई जोगा सिंह को भी नमन किया।
गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस आतंकवाद, संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उनके अनुसार, 16 मार्च 2022 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 95 हजार से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं और एक लाख से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ 60 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ प्रभावित क्षेत्रों में खेल सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरे और पुनर्वास सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राज्य में शांति, सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।