कमलजीत हैयर पंजाब भाजपा एन आर आई सेल के संयोजक नियुक्त
जालन्धर - एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी पंजाब एन आर आई सेल का संयोजक नियुक्त किए जाने पर कमलजीत हेयर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राकेश राठौर ने कहा कि कमलजीत हेयर अपनी मेहनत, समर्पण, संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
राठौर ने कहा कि प्रवासी पंजाबी पंजाब की तरक्की, खुशहाली और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके अनुभव, सुझावों और सहयोग को पंजाब की बेहतरी के लिए उपयोग में लाना आवश्यक है। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,अमित भाटिया भूपेंद्र अनु उपस्थित थे