श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को समर्पित बेगमपुरा डायलॉग्स इंटरनेशनल राउंडटेबल का आयोजन
नई दिल्ली - एस एन एन
ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन यूनाइटेड किंगडम, एसजीटी यूनिवर्सिटी (श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी), नमो फाउंडेशन और पाथवे ग्लोबल अलायंस के संयुक्त सहयोग से श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती को समर्पित बेगमपुरा डायलॉग्स - इंटरनेशनल राउंडटेबल' का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), जनपथ, नई दिल्ली में किया गया।
यह सेमिनार समानता, मानवीय गरिमा, सामाजिक न्याय, समावेशिता, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे अहम मुद्दों पर बौद्धिक चिंतन और सार्थक बातचीत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के माननीय सदस्य प्रियंक कानूनगो जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रदीप जोशी जी, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन यूनाइटेड किंगडम (भारतीय शाखा) के अखिल भारतीय अध्यक्ष व भाजपा पंजाब के महासचिव राजेश बाघा जी, और डॉ. अमोघ देव राय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इसके अलावा श्री सतपाल जी सेक्रेटरी, श्री ओम प्रकाश जी इंटरनेशनल चेयरमैन, श्री बहादुर बाघा और उनके साथ ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन यूनाइटेड किंगडम की अंतरराष्ट्रीय टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरीऔर प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और उनके अनमोल विचारों ने सामाजिक न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और समावेशी समाज के निर्माण पर हो रही चर्चा को और समृद्ध बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत उदय सूद, सेक्रेटरी, ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (भारतीय शाखा) के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सेमिनार का मुख्य विषय श्री गुरु रविदास जी के *'बेगमपुरा'* के दृष्टिकोण से प्रेरित था, जो भेदभाव, असमानता, दमन और अन्याय से मुक्त एक आदर्श समाज का प्रतिनिधित्व करता है। चर्चा में ऐसे समाज के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया गया जहाँ हर व्यक्ति को सामाजिक, धार्मिक या आर्थिक भेदभाव से परे समान अधिकार, गरिमा, स्वतंत्रता, सुरक्षा और आपसी सम्मान मिले।
'बेगमपुरा' की अवधारणा को एक प्रगतिशील सामाजिक सोच के रूप में पेश किया गया, जो समान अवसर, आपसी सम्मान, सामाजिक सद्भाव, न्याय और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देती है।
इस अवसर पर बिहार से साहिल कौशल , उत्तर प्रदेश से श्रीमती ध्वनि जैन , नई दिल्ली से अमित तिवारी, उत्तर प्रदेश से राजेश्वर , नई दिल्ली से इन्फ्लुएंसर सुश्री फलक , नई दिल्ली से इन्फ्लुएंसर सुश्री श्वेता शर्मा , पाथवे ग्लोबल अलायंस के सभी टीम सदस्य मौजूद रहे।