एफआईसीसीआई MASCRADE के 12वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करना गौरव की बात :- पूर्व राष्ट्रपति
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
भारत मंडपम में आयोजित FICCI MASCRADE के 12वें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करना मेरे लिए गौरव की बात रही यह बात पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कही।
उन्होने कहा कि मैं एफआईसीसीआई को भारत और दुनिया भर के विभिन्न हितधारकों को एक मंच पर लाने के लिए बधाई देता हूं। इस सम्मेलन के माध्यम से तस्करी और नकली उत्पादों के खिलाफ सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
श्री कोविंद ने कहा कि तस्करी और जालसाजी ऐसी चुनौतियां हैं, जो अर्थव्यवस्था, व्यवसायों और उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाती हैं। इनसे निपटने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वय और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
मैं इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।