Sunday, 20 September 2026
चंडीगढ़ में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी देकर किया

चंडीगढ़ में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी देकर किया

चंडीगढ़ में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी देकर किया

सहकारी मॉडल से चालक-सदस्यों को मिलेगा स्वामित्व, सुरक्षित व किफायती परिवहन को बढ़ावा - 

चंडीगढ़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

चंडीगढ़ में ‘भारत टैक्सी’ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया,केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल  तथा माननीय केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री  कृष्ण पाल गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारत टैक्स का शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।

सहकारी मॉडल पर आधारित ‘भारत टैक्सी’ पहल में चालक-सदस्यों को प्लेटफॉर्म के केंद्र में रखा गया है। इसका उद्देश्य सहकारी स्वामित्व, तकनीकी आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।

इस पहल के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में कार्यरत चालक-सदस्यों को एक ऐसे मॉडल से जोड़ने का प्रयास किया गया है, जिसमें उनकी भागीदारी और स्वामित्व को महत्व दिया जाएगा। साथ ही, तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से परिवहन सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और सुलभ बनाने पर जोर रहेगा।

‘भारत टैक्सी’ के शुभारंभ से चंडीगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित, किफायती और विश्वसनीय परिवहन विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है। सहकारी व्यवस्था पर आधारित यह पहल परिवहन क्षेत्र में नए अवसरों और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने ‘भारत टैक्सी’ की पहल को सहकारिता और तकनीक के समन्वय से नागरिक-केंद्रित परिवहन व्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

Published on: 20 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111