Sunday, 20 September 2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ‘द व्वान’ फिल्म की टीम ने की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ‘द व्वान’ फिल्म की टीम ने की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ‘द व्वान’ फिल्म की टीम ने की मुलाकात

बिहार की समृद्ध लोककथा पर आधारित है फिल्म ' द व्यान  '

पटना - नूपुर महेन्द्रू 

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में बॉलीवुड फिल्म  ‘द व्वान’ की टीम ने मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, निर्माता एकता कपूर सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही।

मुलाकात के दौरान फिल्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। ‘द व्वान’ की कहानी बिहार की समृद्ध लोककथा पर आधारित बताई गई है। फिल्म के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति, परंपरा और कहानी कहने की समृद्ध विरासत को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिल्म की टीम से बातचीत के दौरान बिहार की सांस्कृतिक एवं लोक विरासत के संरक्षण और उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की।

फिल्म की टीम ने बिहार की लोककथा को केंद्र में रखकर फिल्म निर्माण के अनुभव और इससे जुड़ी तैयारियों के बारे में भी जानकारी साझा की। इस अवसर पर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, निर्माता एकता कपूर सहित फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Published on: 20 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111