यूएई में चमकी भारतीय की किस्मत
लॉटरी में जीते 12.9 करोड़ रुपए (50 लाख दिरहम)
मात्र (50 दिरहम) 1,300 रुपये में खरीदा था टिकट
यूएई - शारजाह । बी बी आई टी न्यूज
संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय प्रवासी किशोर पांडुरंग राव ने आधिकारिक लॉटरी में 50 लाख दिरहम (करीब ₹12.9 करोड़) का दूसरा इनाम जीता है। उन्होंने मात्र 50 दिरहम (करीब ₹1,300) का टिकट खरीदा था और ‘ईजी पिक’ विकल्प के जरिए चुने गए सभी छह नंबर सही निकले।
खास बात यह है कि यह जीत उनके 60वें जन्मदिन से पांच दिन पहले मिली। अब राव अपने परिवार को यूएई में अपने साथ बसाने और दुनिया घूमने की योजना बना रहे हैं।