Sunday, 13 September 2026
उधारी के पैसे ना लौटाए जाने को लेकर अरूण ने किया सुसाइड

उधारी के पैसे ना लौटाए जाने को लेकर अरूण ने किया सुसाइड

उधारी के पैसे ना लौटाए जाने को लेकर अरूण ने किया सुसाइड

बेटी के ईलाज के लिए थे एक लाख रुपए

जालन्धर - एस एन एन

बस्ती बावा खेल स्थित लॉटरी की दुकान के कर्मी ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अरूण कुमार उर्फ लक्की पुत्र मुलख राज निवासी शहीद बाबूलाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

 मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है और वायस रिकार्ड भी पुलिस ने कब्जे मे ली है। बताया जा रहा है कि मृतक ने  2 से 4 लोगों से एक लाख रुपए उधार लिए थे और वह उसे पैसे वापस करने को लेकर तंग परेशान कर रहे थे।  जिससे परेशान होकर लक्की ने सुसाइड कर लिया। मृतक की 2 बेटिया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए।  थाना 1 के प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि अरुण कुमार ने गुलाब देवी रोड पर स्थित दुकान पर पंखा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक ने मरने से पहले परिवार को सुसाइड नोट वहाईटसऐप के जरिए भेजा था। सुसाइड नोट और परिवार के बयान दर्ज कर लिए है। सुसाइड नोट में मृतक में व्यक्तियों के नाम लिखे हुए है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

Published on: 09 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111