उत्तराखण्ड पहुंचे मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
देहरादून | बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डॉ. बिसेन ने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया।
एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात लोक भवन पहुंचने पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोप्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी श्रीमती विम्मी सचदेवा रामन, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
डॉ. ढाल सिंह बिसेन के उत्तराखण्ड आगमन पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। उनके आगमन को लेकर लोक भवन में औपचारिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
माननीय राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित केबिनेट के मंत्रीगण, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।