उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने किया देवबन्द- हरिद्वार रेल खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरिक्षण
मण्डल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने किया महाप्रबंधक का स्वागत
मुरादाबाद/ हरिद्वार - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने देवबन्द से हरिद्वार रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। रेलपथ की स्थिति, प्वाइंट एवं क्रॉसिंग, पुलों, समपार फाटकों, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई), सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
राजेश कुमार पांडे महाप्रबंधक ने अपने दौरे के क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे रुड़की रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण कर विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने अपने दौरे के क्रम में झबरेड़ा तथा ज्वालापुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपने दौरे के क्रम में हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में संचालित कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा आगामी अर्धकुंभ-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास विकसित किए जाने वाले होल्डिंग एरिया तथा प्रस्तावित यात्री प्रबंधन व्यवस्थाओं का भी विस्तृत जायजा लिया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) पारितोष गौतम तथा मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।