उत्तर रेलवे जम्मू मण्डल की पहल
रनिंग स्टाफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित
मानसिक तनावना होने से रेल दुर्घटनाए में हो सकती है कमी - डी आर एम विवेक कुमार
जम्मू - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
जम्मू मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के नेतृत्व में 18 सितंबर को रनिंग स्टाफ (जिसमें ट्रेन चालक एवं सह-चालक शामिल हैं) के लिए “मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य रनिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने, मन पर नियंत्रण बनाए रखने तथा एकाग्रता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक काउंसलिंग प्रदान करना था।
इस दौरान कर्मचारियों को तनावपूर्ण परिस्थितियों में शांत एवं संतुलित रहने, मानसिक एकाग्रता बनाए रखने तथा कार्य के दौरान सकारात्मक सोच विकसित करने से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही, दैनिक कार्य-दबाव से निपटने के लिए व्यावहारिक उपायों पर भी चर्चा की गई।
रेल संचालन में रनिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता का सीधा संबंध सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन से है। कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
संदेश: “स्वस्थ मन, सुरक्षित रेल संचालन।”
#