स्वदेशी जागरण मंच
अमृतसर में आयोजित "स्वदेशी दीपावली मेला"
केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
अमृतसर। एस एनएन
अमृतसर के रंजीत ऐवेनयू में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य मेला 28 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, महिला उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और भारतीय निर्मित स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है।
अर्जुन राम मेघवाल जी ने मेले में पहुँचकर अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आए स्वदेशी स्टॉल्स का बारीकी से अवलोकन किया। मेले में पंजाब के पारंपरिक स्वदेशी उत्पाद जैसे अमृतसर के पापड़-वड़ियां, पटियाला की पंजाबी जुत्तियां व फुलकारी, और जालंधर के खेल-सामान प्रदर्शित किए गए हैं।
लोकल फॉर वोकल' का संदेश: कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए मेघवाल जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' और 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए विस्तृत संवाद किया।
अमृतसर प्रवास के दौरान मेघवाल जी ने आयकर प्रैक्टिसनर ऐसोसिऐशन के सदस्यों के साथ भी बैठक की और देश की आयकर व्यवस्था में हो रहे सुधारों व प्रावधानों पर चर्चा की।
इस मेले के उद्घाटन के दौरान स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संघटक कश्मीरी लाल जी और राज्यसभा सांसद व भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।