Friday, 6 November 2026
आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

जोधपुर। बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

 वरिष्ठ रेल अधिकारी आलोक मिश्रा ने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक का कार्यभार संभाल लिया। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1991 बैच के अधिकारी मिश्रा को रेलवे के आधारभूत ढांचे के विकास और रेलपथ अनुरक्षण का 34 साल से अधिक का अनुभव है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार,इससे पहले मिश्रा उत्तर रेलवे में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे। वे उत्तर रेलवे में मुख्य ट्रैक इंजीनियर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभाई है। रेलपथ की गुणवत्ता,अनुरक्षण और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े कार्यों में उनका तकनीकी अनुभव रहा है।

उनकी नियुक्ति से उत्तर पश्चिम रेलवे में चल रही विकास परियोजनाओं और रेल अवसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Published on: 06 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111