Thursday, 5 November 2026
आप विधायक डा॰ अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

आप विधायक डा॰ अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

आप विधायक डा॰ अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

जीरा से निलंबित पटवारी भी ईडी की राडार पर,उसके घर व ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब/मोगा । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय की टीम की मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के कई ठिकानों पर छापेमारी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।

फिरोजपुर जिले के जीरा में निलंबित पटवारी नवदीप सिंह के घर रेड की। पटवारी के घर के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

नवदीप सिंह पहले मोगा जिले के धर्मकोट में पटवारी के पद पर तैनात था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में राजस्व विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। वह 7 जुलाई 2026 को जमानत पर जेल से बाहर आया था।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि निलंबित पटवारी का आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से क्या संबंध है। ईडी की कार्रवाई को नेशनल हाईवे-754A के निर्माण के लिए अधिगृहित सरकारी जमीन के कथित फर्जी इंतकाल और मुआवजा घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईडी की टीमों ने गत दिवस सुबह करीब 6 बजे मोगा से आप विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, विधायक के घर सहित कुल 7 परिसरों को जांच के दायरे में लिया गया। इनमें मोगा स्थित विधायक का आवास, डोसांझ रोड की मॉडल कॉलोनी में कैंप कार्यालय और जीटी रोड स्थित आइकॉन हाइट्स का एक फ्लैट शामिल है।

इसके अलावा खन्ना के नजदीक लिबड़ा गांव में विधायक के ननिहाल से जुड़े ठिकाने पर भी ईडी की टीम पहुंची। बाघापुराना स्थित आशीर्वाद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अस्पताल में भी तलाशी ली गई। इस अस्पताल का संबंध विधायक के पति डॉ. राकेश अरोड़ा से बताया जा रहा है। विधायक के पति से जुड़े अन्य परिसरों और परिवार के सदस्यों व करीबियों से संबंधित ठिकानों पर भी जांच की गई।

ईडी की कार्रवाई में आए नवदीप सिंह की पहले मोगा जिले के धर्मकोट में तैनाती रही है। उसके खिलाफ 16 जून 2024 को धर्मकोट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में उसे गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वह फरीदकोट जेल में बंद रहा।

इसके बाद राजस्व विभाग ने उसे निलंबित कर दिया था। 7 जुलाई 2026 को जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया था। अब ईडी की टीम ने जीरा स्थित उसके घर पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित सबूतों की जांच कर रही है।

इस मामले की शुरुआत पंजाब पुलिस द्वारा 16 जून 2024 को धर्मकोट थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला मोगा जिले के आदरमान गांव की सरकारी जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि नेशनल हाईवे-754A के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर फर्जी इंतकाल तैयार किया गया। इसके जरिए सरकारी जमीन को निजी जमीन दिखाकर मुआवजे की रकम हासिल की गई।

जांच में आए आरोपों के मुताबिक, निजी लाभार्थी दिलखुश कुमारी को करीब 1 करोड़ 65 हजार 724 रुपये का मुआवजा जारी किया गया था। बाद की जांच में संबंधित जमीन पंजाब सरकार की पाई गई। यह भी आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया था। मोहाली की फॉरेंसिक साइंस लैब की जांच में भी दस्तावेजों पर मौजूद हस्ताक्षरों के कथित तौर पर फर्जी होने की बात सामने आई थी।

ईडी की छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की जांच की गई। खन्ना के नजदीक लिबड़ा गांव स्थित परिसर से मोबाइल फोन कब्जे में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

जांच एजेंसी कथित मनी ट्रेल का पता लगाने में जुटी है। अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मुआवजे के रूप में जारी की गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। हालांकि, अभी तक ED की ओर से छापेमारी में नकदी, सोना या किसी बड़ी संपत्ति की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विधायक के आवास पर ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वहां एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया।

आप नेताओं और विधायक के समर्थकों ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जारी अपनी पहली उम्मीदवार सूची में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को एक बार फिर मोगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।प

Published on: 05 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111