Wednesday, 4 November 2026
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ₹22.50 लाख की ठगी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ₹22.50 लाख की ठगी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ₹22.50 लाख की ठगी 

दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 

कमीशन व मोटी रकम के इवज में बैंक खाते उपलब्ध करवाए जाते थे

दिल्ली  - बी बी आई टी न्यूज 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ₹22.50 लाख की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर थाना टीम ने राज कुमार (34) और विपिन कुमार (29) नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी राज कुमार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से और विपिन कुमार को उत्तर प्रदेश के टप्पल से गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित को फेसबुक या ऑनलाइन माध्यम से 'ई-सेलर स्टोर' जैसे प्लेटफॉर्म पर निवेश कर तगड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था।

जांच में पता चला कि राज कुमार ने ₹15,000 के कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता ठगों को दिया था, जिसमें ठगी के ₹1 लाख ट्रांसफर हुए थे।

विपिन कुमार अन्य साइबर ठगों को कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।देश और दिल्ली-एनसीआर में 'डिजिटल अरेस्ट' और फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी के कई अन्य नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

Published on: 22 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111