Wednesday, 4 November 2026
दुष्यंत गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

दुष्यंत गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

दुष्यंत गौतम ने सिक्किम के 19वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुस्ताक की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

गंगटोक - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

सिक्किम में आयोजित समारोह में दुष्यंत कुमार गौतम ने राज्य के 19वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। गंगटोक स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुस्ताक ने उन्हें शपथ दिलाई।

 समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विधायक तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

शपथ ग्रहण के बाद दुष्यंत गौतम ने इस संवैधानिक दायित्व के लिए विश्वास जताने पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वह संविधान के मूल्यों की रक्षा करने तथा सिक्किम और यहां की जनता की शांति, प्रगति एवं सतत विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का उनकी शुभकामनाओं और स्नेह के लिए धन्यवाद भी किया।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग  समारोह में उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त राज्यपाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास, जनकल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सिक्किम की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों, न्यायाधीशों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से परिचित कराया।

सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मुहम्मद मुस्ताक ने दुष्यंत कुमार गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल ने शपथ संबंधी औपचारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। समारोह के पश्चात सिक्किम सशस्त्र पुलिस की ओर से उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

नए राज्यपाल की नियुक्ति के साथ सिक्किम में संवैधानिक व्यवस्था के तहत नई जिम्मेदारी का औपचारिक आरंभ हुआ। राज्य की जनता को उम्मीद है कि संवैधानिक संस्थाओं के समन्वय और राज्य सरकार के सहयोग से सिक्किम शांति, सुशासन, विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

Published on: 19 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111