Sunday, 13 September 2026
दौलत पुर गांव के पास कार - मोटरसाइकिल व एक्टिवा में टक्कर

दौलत पुर गांव के पास कार - मोटरसाइकिल व एक्टिवा में टक्कर

दौलत पुर गांव के पास कार - मोटरसाइकिल व एक्टिवा में टक्कर

मोटरसाइकिल सवार युवक व एक्टिवा सवार महिला अस्पताल ईलाज के लिए भर्ती 

जालंधर - एस एन एन 

किशनगढ़ से आदमपुर जीटी रोड पर स्थित नज़दीकी गांव दौलतपुर में कार-मोटरसाइकिल और एक्टिवा में टक्कर हो जाने की खबर है। इस घटना में एक्टिवा और मोटरसाइकिल सवार दोनों चालक गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हुंडई ईओन कार नंबर PB05 AD 8569 में सवार अमन नामक व्यक्ति हुशियारपुर से फिरोजपुर जा रहा था।

लोगो ने बताया कि आदमपुर किशनगढ़ जीटी रोड पर स्थित दौलतपुर गांव के नज़दीक कार चालक ने मोटरसाइकिल नंबर PB08 EM 1217 में टक्कर मार दी। वहीं उसके पीछे एक एक्टिवा सवार महिला को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बेकाबू होकर उलट साइड पर पेड़ों से टकरा गई। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा।

इस हादसे के दौरान एक्टिवा सवार महिलाऔर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की ओर से प्राइवेट वाहन की मदद से जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया। कार में 4 लोग सवार थे, हालांकि चारों का बचाव हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी आलवलपुर की टीम के इंचार्ज विंदर सिंह मौके पर पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एएसआई का कहना है कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं तीनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 20 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111