Wednesday, 4 November 2026
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट के पलवाड़ा  पास सड़क हादसा

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट के पलवाड़ा  पास सड़क हादसा

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट के पलवाड़ा  पास सड़क हादसा

 ट्रैक्टर और ब्रेजा कार में टक्कर,ट्रैक्टर चालक समेत कार सवार दो लोग घायल 

हापुड़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

गढ़मुक्तेश्वर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट के पलवाड़ा कट के पास देर रात ट्रैक्टर और ब्रेजा कार टकरा गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत कार सवार दो लोग घायल हो गए। कुल तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया और खराब हो गया। ट्रैक्टर चालक हरपाल सिंह, जो मोहम्मदपुर की मढ़ैया का रहने वाला है, घायल हो गया।

ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार सवार रहमत और उसका एक साथी भी घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पलवाड़ा कट के आसपास वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, टक्कर किन हालात में हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Published on: 17 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111