दिल्ली के विकास, जनकल्याण और नागरिक सुविधाओं को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से महत्वपूर्ण चर्चा
नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज
माननीय उपराज्यपाल दिल्ली तरनजीत सिंह संधू से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास, जनकल्याण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर यह संकल्प व्यक्त किया गया कि विकास का लाभ दिल्ली के प्रत्येक परिवार तक पहुंचे तथा शासन का प्रत्येक प्रयास नागरिकों के जीवन में सुविधा, सम्मान और नए अवसर लेकर आए।
दिल्ली के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए प्रशासन तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद को महत्वपूर्ण बताया गया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ हुई यह मुलाकात दिल्ली के विकास एवं जनहित के मुद्दों को और मजबूती से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
श्री संधू मार्च 2026 से दिल्ली के उपराज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं।