Monday, 21 September 2026
दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन द्वारा 28वां मां भगवती जागरण श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन द्वारा 28वां मां भगवती जागरण श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन द्वारा 28वां मां भगवती जागरण श्रद्धापूर्वक सम्पन्न

जालंधर, नूपुर महेन्द्रू

“दरबार तेरा दरबारों में मां खास अहमियत रखता है,

मां उसे वैसा ही फल देती है, वो जैसी नीयत रखता है।”

स्थानीय लाडोवाली रोड में दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन द्वारा 28वां मां भगवती वार्षिक जागरण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जागरण का शुभारंभ पंडित रमेश शास्त्री द्वारा विधिवत गणेश पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत महंत केवल कृष्ण खन्ना ने मां भगवती की अराधना कर जागरण की शुरुआत की।

जागरण के दौरान “मां दे भवन ते फुल्लां दी वर्षा” सहित विभिन्न भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन की धुनों पर मां के भक्त खुशी में झूमते और नाचते नजर आए। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्रद्धालुओं पर सचमुच अमृत की वर्षा हो रही हो। अनुराग शर्मा एवं हिमांशु खन्ना ने अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर मां भगवती के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में नगर निगम जालंधर के मेयर विनीत धीर तथा आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली,बिग बॉस इण्डिया टूडे के मुख्य संपादक रमेश महेन्द्रू, पंजाब भाजपा के पूर्व सचिव अनिल सच्चर, पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी,सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, बंटू सभ्रवाल, सिटी वाल्मीकि सभा से राज कुमार राजू, अमित टोनी, र्विधायक परगट सिंह,पार्षद शेरी चड्ढा, डा. जसलीन सेठी,पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, भाजपा नेता जगजीत सिंह,डा. सुखवीर सिंह,सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजकों द्वारा जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व.लंगर की व्यवस्था भी की गई।

प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मां भगवती के आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन लगातार 28 वर्षों से श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

जागरण में विशेष रूप से उपस्थित मेहमानों को मां की लाल चुनरी देकर सम्मानित भी किया गया।

 इस मौके पर दोआबा खालसा स्कूल मार्केट ऐसोसिऐशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी,चेयरमैन डा॰ टी एस रंधावा,सुदेश गुप्ता,परजेय शर्मा, अंकित अग्रवाल, सुमित जिंदल,हरमिंदर भोगल,डा॰ जतिंदर अरोड़ा, गुरजीत सिंह खेत्रपाल, सतीश पराशर,सुनील सहदेव,डा॰ जगजीत मेहता,पुनीत गुप्ता अन्य सदस्य व काफी संख्य में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

Published on: 21 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111