दोआबा खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जालन्धर :- एस एन एन
खालसा स्कूल मार्कीट एसोसिएशन, लाडोवाली रोड, जालन्धर शहर की ओर से भारत देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाजार के दुकानदारों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
समारोह में पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों से मिली है। हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए।
पंजाब भाजपा सचिव अमरजीत सिंह अमरी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जागरूक करना समय की जरूरत है। उन्होंने देश की प्रगति और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह में डा. टी.एस. रंधावा, सुरेन्द्र सैनी, सुदेश गुप्ता, सुरेन्द्र डोगरा, ओम प्रकाश, डेविड, जे.एस. सैनी, जगजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं मार्कीट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।