लुधियाना पुलिस व गैंगस्टरों में मुकाबला
दो गैंगस्टर ढेर ,2016 से पुलिस को धे वांछित, हथियार बरामद
लुधियाना - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
लुधियाना के आत्म पार्क मे पुलिस और गैंगस्टरों के बीच आमने सामने हुए मुकाबले मे दो लोगो की मौत होने की खबर है। पुलिस जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान करणजोत और संदीप वासी अमृतसर के रूप में है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल समेत हथियार बरामद किए है।
पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि 2016 मे गैंगस्टर रवि खोचके का मर्डर हुआ था। रवि के समर्थको ने दुगरी रोड स्थित मैरिलैंड पैलेस में खूनदान कैंप का आयोजन किया था। जिसके बाद बठिंडा मे दविंदर बंबीहा को मार दिया गया था। तब से दोनों गैंग के बीच अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए खींचातानी चल रही है।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि दो शूटर खूनदान कैंप पर हमला करने वाले है। प्रारंभिक जांच मे पता चला कि दोनों गैंगस्टर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने निकले थे। जिन्हे पुलिस ने मुकाबले मे ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन मे करीब 25 राउंड फायर हुए। दोनों कथित तौर पर डोनी बल गैंग से जुड़े थे। वारदात को अंजाम देने के लिए वेपन भी बल ने ही मुहैया करवाए थे।
हालांकि, गैंगस्टरों के निशाने पर कौन था और हत्या के पीछे क्या वजह थी, इसे लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड, गैंग नेटवर्क और लुधियाना में प्रस्तावित वारदात से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।