Wednesday, 4 November 2026
तरनतारन मैडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी

तरनतारन मैडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी

पंजाब सरकार युद्ध नशों के विरुद्ध एक्शन में

तरनतारन मैडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी

चैकिंग की खबर फैलते ही अधिकांश मैडिकल स्टोर हुए बंद 

तरनतारन  - बी बी आई टी न्यूज 

पंजाब के तरनतारन जिले में ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल स्टोरों पर अचानक चेकिंग अभियान चलाया। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 8 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।

चेकिंग की सूचना मिलते ही कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर मौके से चले गए। वहीं, गांव ढाला में भी सभी मेडिकल स्टोर बंद मिले।

ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने पंडोरी रण सिंह, गग्गोबूहा और सोहल गांव में मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान पंडोरी रण सिंह में 2, गग्गोबूहा में 3 और सोहल गांव में 3 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।

जांच के दौरान किसी भी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित या गलत दवा बरामद नहीं हुई। चेकिंग के दौरान सामने आए तथ्यों की रिपोर्ट तैयार करके स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हलचल देखने को मिली। चेकिंग की जानकारी फैलते ही कई दुकानों के बंद होने की बात सामने आई। गांव ढाला में भी सभी मेडिकल स्टोर बंद पाए गए। हालांकि, दुकानों के बंद होने के कारणों की अलग से पुष्टि नहीं हुई है।

ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में मेडिकल स्टोरों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को दवा बिक्री से जुड़े नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाएं बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य दवाओं की बिक्री पर निगरानी रखना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। आने वाले दिनों में भी जिले के विभिन्न इलाकों में मेडिकल स्टोरों की जांच जारी रहने की संभावना है।

Published on: 16 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111