Wednesday, 4 November 2026
ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर

ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर 

दर्दनाक सड़क हादसा - 5 बहनों के भाई की मौत 

जालन्धर  । एस एन एन 

जिला जालंधर में गोराया के गांव चीमा खुर्द गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां देर रात हुए हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवी पुत्र दूनी चंद, निवासी गांव लल्लियां, थाना गोराया के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 बताया जा रहा है कि नवी 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद राहगीरों के मुताबिक, ट्रैक्टर की केवल एक लाइट जल रही थी और वह कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहा था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।

 बताया जा रहा है कि दुर्घटना की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर धुलेता पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Published on: 27 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111