टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी
मुम्बई - बी बी आई टी ब्यूरो
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला होने की खबर है। बताया जा रहा है कि उन पर फायरिंग की गई है। जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने कीउनेवाखबर सामने आई है। टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है।
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने पुषटि की है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं और वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार 3 अज्ञात लौग बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की। वहीं इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसमें छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा थी। जबकि कई लोग इवनिंग वॉक के लिए वहां पहुंचे थे।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि टाइगर की कार घर से निकलती है तभी वहां फैंस की भीड़ जुट जाती है और इसी के बाद फायरिंग की आवाजें सुनाई देती हैं। जिसमें भगदड़ मच जाती है,इस फायरिंग में लोगों के घायल होने की आवाजें भी सुनाई देती है।
सामने आए वीडियो के अनुसार, मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 5 राउंड फायरिंग की गई,ऑफिशियल अपडेट के बाद ये इससे ज्यादा भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। बिश्नोई ग्रुप की ओर से अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट शेयर की और लिखा, 'जय महाकाल, जय श्री राम आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया, इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा।
गौरतलब है कि जहां पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई वहीं से कुछ दूरी पर रोहित शेट्टी का भी घर है,वहां से करीब 300-400 मीटर की दूरी पर रोहित शेट्टी का भी घर है। जहां पर पहले फायरिंग की घटना हो चुका है. पुलिस ने एरिया सील कर दिया है और रास्ते को बंद कर दिया है. पुष्पा पार्क जुहू पुलिस स्टेशन के नजदीक है।