Wednesday, 4 November 2026
तिब्बत में भयानक भूकंप से दहशत

तिब्बत में भयानक भूकंप से दहशत

तिब्बत में भयानक भूकंप से दहशत

16 लोगों की मौत - करीब 80 घायल हौने की खबर

तिब्बत/ नई दिल्ली - बी बी आई टी डेस्क 

तिब्बत में भयानक भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अलग-अलग समय पर तीन - चार बार झटके महसूस किए गए। 

प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 16 लोगों की मौत और करीब 80 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी होने की जानकारी है। बचाव दल प्रभावित इलाकों में लोगों की सहायता करने और घायलों को उपचार उपलब्ध कराने में जुटे हैं।

फिलहाल सभी की नजरें आधिकारिक जानकारी और राहत कार्यों पर टिकी हैं। मृतकों एवं घायलों की वास्तविक संख्या तथा नुकसान का आकलन आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Published on: 23 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111