Sunday, 13 September 2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने चंदा घोटाले में दर्ज करवाई एफ आई आर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने चंदा घोटाले में दर्ज करवाई एफ आई आर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन ने चंदा घोटाले में दर्ज करवाई एफ आई आर

अयोध्या/हरदोई - बी बी आई टी डेस्क

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं भारतीय वन सेवा  के सेवानिवृत्त अधिकारी कृष्ण मोहन हाल के दिनों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे लंबे समय तक भारतीय वन सेवा में कार्यरत रहे तथा सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय हैं। श्रीराम मन्दिर जन्मभूमि चंदा घोटाला में एफ आई आर दर्ज करवाने को लेकर आजकल समाचार पत्रों की सुर्खयों में है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के शाहाबाद क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा वर्ष 1978 में भारतीय वन सेवा में चयनित हुए। महाराष्ट्र कैडर में सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों से भी जुड़े रहे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में उन्हें सदस्य के रूप में नामित किया गया, जिसके बाद वे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनके द्वारा  दर्ज कराई गई एफ आई आर  को लेकर सार्वजनिक चर्चा जारी है। इस संबंध में जांच और कानूनी प्रक्रिया संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है। सभी पक्षों से अपेक्षा है कि वे कानून का सम्मान करें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक एवं सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Published on: 27 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111