Monday, 14 September 2026
शैली खन्ना बनी भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की मुख्य प्रवक्ता

शैली खन्ना बनी भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की मुख्य प्रवक्ता

शैली खन्ना बनी भाजपा पंजाब महिला मोर्चा की मुख्य प्रवक्ता 

संगठन के प्रति समर्पण और सेवा का एक और अवसर - शैली खन्ना 

जालंधर  - नूपुर महेन्द्रू 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंजाब द्वारा शैली खन्ना को महिला मोर्चा पंजाब की मुख्य प्रवक्ता का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने भाजपा हाईकमान एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा जय इन्द्र कौर का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। शैली खन्ना भाजपा की पूर्व पार्षद है और भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह कर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर चुकी है।

शैली खन्ना ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि वह पूरी निष्ठा, समर्पण और दृढ़ता के साथ भाजपा की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आवाज को मजबूती प्रदान करना, संगठन को सशक्त बनाना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा करना उनका संकल्प है।

शैली खन्ना ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ नेताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद उन्हें आगे भी इसी प्रकार मिलता रहे, और वह भाजपा व पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सदैव कार्यरत रहेंगी यही उनकी कामना है।

Published on: 14 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111