Wednesday, 23 September 2026
सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

पुराने व लंबित बिल, महंगाई भत्ता और मेडिकल रिइम्बर्समेंट सहित अन्य मांगों को लेकर जताया रोष

जालन्धर  - रमेश महेन्द्रू 

नगर निगम जालंधर से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पंजाब सरकार एवं नगर निगम जालंधर के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें लंबे समय से कई प्रकार के वित्तीय लाभ एवं भुगतान नहीं मिल पाए हैं। इनमें पुराने एवं लंबित बिल, महंगाई भत्ता (डी.ए.), मेडिकल रिइम्बर्समेंट सहित अन्य बकाया मांगें शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान नगर निगम की जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से निभाया है। सेवानिवृत्ति के बाद अपने जायज वित्तीय लाभों के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने पंजाब सरकार एवं नगर निगम प्रशासन से मांग की कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पुराने एवं लंबित बिलों का भुगतान, महंगाई भत्ते के बकाये तथा मेडिकल रिइम्बर्समेंट सहित अन्य देय राशि का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे अपने संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर होंगे।

Published on: 23 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111