Tuesday, 22 September 2026
स्वच्छता ही सेवा 2026: युवाओं ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छ भारत का संकल्प लिया

स्वच्छता ही सेवा 2026: युवाओं ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छ भारत का संकल्प लिया

स्वच्छता ही सेवा 2026: युवाओं ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छ भारत का संकल्प लिया

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नार्दर्न रेलवे निर्माण आर्गनाइजेशन  द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सामूहिक प्रयास से स्पष्ट प्रभाव” विषय पर एक राउंडटेबल चर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं एन सी सी कैडेट्स ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रंजना झा सहित वरिष्ठ संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण.श्याम सिंह ने किया। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे प्रत्येक व्यक्ति की दैनिक जीवनशैली और दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

राउंडटेबल चर्चा के दौरान विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने तथा सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता को प्रभावी बनाने के लिए अनेक रचनात्मक एवं अभिनव सुझाव साझा किए। चर्चा में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि स्वच्छता के स्थायी और दिखाई देने वाले परिणाम सामूहिक प्रयासों से ही संभव हैं।

कार्यक्रम का समापन श्रमदान के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने चर्चा में सामने आए विचारों को व्यवहार में उतारते हुए स्वच्छता अभियान में प्रत्यक्ष भागीदारी की और स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण में योगदान दिया।

यह आयोजन युवाओं को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार नागरिक के रूप में सक्रिय करने तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Published on: 22 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111