Tuesday, 22 September 2026
अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

मुरादाबाद/हरिद्वार  - एस एन एन 

अर्धकुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, मुरादाबाद, श्रीमती विनिता श्रीवास्तव ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान यात्री एवं तीर्थयात्री सुविधाओं, सुरक्षा एवं संरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, स्थायी होल्डिंग एरिया, पावर केबिन आदि का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपलब्ध एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन ,हाइड्रोलिक रेस्क्यू डिवाइस तथा हाइड्रोलिक री-रेलिंग इक्विपमेंट का भी जायजा लिया गया। यात्रियों की सुविधा तथा आपातकालीन राहत एवं सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।

अर्धकुंभ मेला-2027 को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद मंडल द्वारा तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुचारु एवं सुव्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

मण्डल रेल प्रबंधक के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्हें राहत व सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए। 

Published on: 22 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111