जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने बजाया चुनावी बिगुल
जमशेर से शुरू हुई चुनावी मुहिम, राजविंदर कौर थियाड़ा ने गिनाईं भगवंत मान सरकार की उपलब्धियां
जालन्धर - रमेश महेन्द्रू
आम आदमी पार्टी की जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र की हलका इंचार्ज बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा ने जमशेर क्षेत्र से पार्टी की चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए चुनावी बिगुल बजा दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और आम आदमी पार्टी की नीतियों तथा पंजाब सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब के आम लोगों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रति माह, महिलाओं के लिए ₹1,000 से ₹1,500 प्रतिमाह पेंशन/वित्तीय सहायता, तथा प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक नि:शुल्क इलाज जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है।
बीबी थियाड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों में विकसित हुए नशों पर.भी लगाम लगाने में आप सरकार सफल.रही है। नशें की लत से ग्रस्त युवाओं का नि:शुल्क ईलाज करवाया जा रहा है।.नशा तस्करों की चेन को तोड़कर पंजाब को नशामुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा युद्ध नशों विरुद्ध काफी हद तक सफल रहा है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को नि:शुल्क इलाज, दवाइयां और लेबोरेट्री टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन तथा विधवा महिलाओं के लिए विधवा पेंशन योजना भी चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों के रूप में विकसित किया गया है तथा विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा और भोजन उपलब्ध करवाने पर सरकार द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बीबी राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नीतियों की पंजाब की जनता सराहना कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं।
इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और आम आदमी पार्टी की चुनावी मुहिम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।