Wednesday, 30 September 2026
सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृहमंत्री अमित शाह

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृहमंत्री अमित शाह

सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए गृहमंत्री अमित शाह

जालन्धर - रमेश महेन्द्रू 

 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जालन्धर स्थित ऐतिहासिक सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे व  श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। मां भगवती के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शीतल विज, महासचिव राजेश विज, कोषाध्यक्ष पविन्द्र बहल, सतपाल गुप्ता, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, अभिषेक विज तथा पूर्व संसदीय सचिव एवं पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री के. डी. भण्डारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दर्शन के पश्चात अमित शाह जालन्धर में आयोजित नशामुक्त पंजाब यात्रा के समापन कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। उससे पहले अमित शाह उन परिवारों से भी मिले जिन्होने नशे के कारण अयने परिवार के सदस्यों को खोया है।

Published on: 30 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111