Tuesday, 29 September 2026
अमन नगर - दो पक्षों में विवाद, एएसआई के बेटे ने पिस्तौल लहराई व किया गाली-गलौज

अमन नगर - दो पक्षों में विवाद, एएसआई के बेटे ने पिस्तौल लहराई व किया गाली-गलौज

अमन नगर - दो पक्षों में विवाद, एएसआई के बेटे ने पिस्तौल लहराई व किया गाली-गलौज 

जालन्धर  -  एस एन एन 

अमन नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति का बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह व्यक्ति उसके घर हाथ में पिस्टल लेकर आ गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है और गालियां निकालने लग जाता है। इस दौरान व्यक्ति पिस्टल को लोड भी कर लेता है।

जिसके बाद लड़की उसके हाथों से पिस्टल छीनने की कोशिश करती है। वीडियो में सुना जा सकता है कि तैश में आया व्यक्ति लड़कियों को पीछे होने के लिए कहता है और साथ में यह भी कहता है कि उसने पिस्टल में गोली लोड की हुई है।  जिसके बाद दूसरे पक्ष की मां उसे घर के अंदर जाने के लिए कहती है। लेकिन सरेआम पिस्टल लेकर लहराने को लेकर मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति डीएसपी के गनमैन व एएसआई का बेटा है। बताया जा रहा है कि  एएसआई के बेटे का नाबालिग से मामूली झगड़े को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद एएसआई के बेटे ने पिस्तौल लहराई और सरेआम लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नाबालिग को गोली मारने की धमकी देने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे कुछ युवकों की कमर में भी पिस्टल नजर आईं। इस घटना को लेकर मामला गरमाया हुआ है। ऐसे में अब यह देखना है कि  एएसआई के बेटे के खिलाफ सरेआम पिस्टल लहराकर और गोली लोड करके धमकी देने के मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Published on: 29 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111