Wednesday, 30 September 2026
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने पंजाब सरकार को दी चेतावनी

टूटे व टेढ़े खंभों पर बिजली के ट्रांसफार्मर रखने से खतरा

5 अक्टूबर को लोहियां ग्रिड फत्तूवाल में धरने का ऐलान

लोहियां -  एस एन एन 

 किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने बिजली विभाग द्वारा टूटे और टेढ़े खंभों पर ही दोबारा ट्रांसफार्मर रखने का कड़ा विरोध किया है। संगठन ने कहा कि खंभे टेढ़े होने के बावजूद विभाग द्वारा लोगों की समस्या की सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

संगठन की ओर से बिजली विभाग को स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि कुछ दिनों के भीतर टूटे व टेढ़े खंभों की मरम्मत नहीं की गई या उन्हें बदला नहीं गया, तो 5 अक्टूबर 2026 को लोहियां ग्रिड, फत्तूवाल में धरना दिया जाएगा।

संगठन ने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खंभों की तत्काल मरम्मत अथवा उन्हें बदलने की मांग की गई है।

इस अवसर पर सूबा नेता सलविंदर सिंह जानियां, जगदीश पाल सिंह चक्क बामणियां, धन्ना सिंह, राजिंदर सिंह नंगल अंबियां, कृष्ण देव पिपली मैणी, शेर सिंह रामे, तेजा सिंह, कुलदीप सिंह जानियां, हरफूल सिंह, लवप्रीत सिंह कोटली गाजरां, बलराज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Published on: 29 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111