Wednesday, 30 September 2026
केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री जालन्धर में आज पंजाब नशामुक्त यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित करेंगे

केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री जालन्धर में आज पंजाब नशामुक्त यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित करेंगे

केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री जालन्धर में आज पंजाब नशामुक्त यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित करेंगे

अमित शाह श्रद्धा,आस्था से शक्ति प्रदर्शन की ओर

पंजाब/जालंधर - एस एन एन 

देवी-देवताओं, पीर-पैगम्बरों एवं शहीदों की पावन धरती जालंधर में 30 सितम्बर 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह का आगमन होगा।

अमित शाह जालंधर के परागपुर क्षेत्र में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन अवसर पर महारैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित यह यात्रा पंजाब के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी है और इसका समापन जालंधर में प्रस्तावित महारैली के साथ होगा।

गौर हो कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने तय है और इस समय में आम आदमी पार्टी यानि भगवंत सिंह मान की सरकार है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को कई प्रकार की सुख सुविधाओं सहित कई प्रकार की आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाए हुए है। जिनमें 300 यूनिट प्रति महीने मुफ्त बिजली,10 लाख रुपए तक का प्रति परिवार मुफ्त इलाज, फ्री राशन सहित बुजुर्गों के लिए फ्री धार्मिक यात्रा व अन्य सुविधाऐ। 

पंजाब में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाना चाह रही है और भाजपा की पुरजोर कोशिश पंजाब में भाजपा की सरकार बने। हालांकि पंजाब में भाजपा शिअद के साथ मिलकर सरकार बना चुकी है और अब करीब 5 वर्षों से पंजाब का शिअद के साथ भाजपा का गठबंधन नहीं है। 2022 में भी भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ा था और सिर्फ 2 सीटों तक सिमट कर रह गई थी।

मुक्ति व शक्ति का होगी संगम 

रैली से पूर्व श्री अमित शाह ऐतिहासिक श्री देवी तालाब मंदिर परिसर स्थित मां त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ में नतमस्तक होकर मां भगवती का आशीर्वाद लेंगे। उपलब्ध कार्यक्रम के अनुसार वे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परागपुर स्थित महारैली स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

मंदिर परिसर स्थित त्रिपुरमालिनी दरबार को धार्मिक परंपरा में महत्वपूर्ण शक्तिपीठ के रूप में माना जाता है। श्री अमित शाह के मंदिर आगमन के दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों उनके साथ रहेंगे।

जालंधर में श्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह है। परागपुर में होने वाली महारैली के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और आयोजकों द्वारा तैयारियां की गई हैं।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Published on: 30 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111