संत निरंजन दास जी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर लंबी आयु की अरदास करवाई
जालंधर - एस एनएन
भगवान सतगुरु रविदास जी के जन्मस्थान श्री गोवर्धनपुर, बनारस तथा डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत पद्मश्री 108 संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में विशेष अरदास का आयोजन करवाया गया।
इस अवसर पर महाराज ने मुख्य रूप से डेरा सचखंड बल्ला की तरफ से कड़ा प्रसाद की देग तैयार करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य एवं देश की सेवा के लिए विशेष अरदास करवाई गई।
संत निरंजन दास जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान देश की सुख-शांति, तरक्की एवं खुशहाली के लिए भी अरदास की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी अरदास में शामिल होकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन एवं देश की सेवा में निरंतर योगदान के लिए मंगलकामना की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार अविनाश चंद्र कलेर, जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की, भाजपा नेता दीपक तेलु, ललित बब्बू, हिमांशु शर्मा, गौरव राय,नीरज कुमार एवं अनुज शारदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।