Sunday, 13 September 2026
रीवा लोकायुक्त टीम की भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम   सहकारी बैंक का सीईओ 96 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा लोकायुक्त टीम की भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम  सहकारी बैंक का सीईओ 96 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा लोकायुक्त टीम की भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुहिम 

सहकारी बैंक का सीईओ 96 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 

सतना/रीवा - बी बी आई  टी डेस्क 

मध्यप्रदेश के सतना जिले में भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रीवा लोकायुक्त की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक से सीईओ ने मांगा था धान खरीदी की राशि के भुगतान के एवज में 3 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन, जो कि करीब एक लाख रुपये बनती थी।

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त की टीम रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है जहां सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रीवा लोकायुक्त की टीम ने 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिला सहकारी बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा के खिलाफ नागौद समिति प्रबंधक सिद्धार्थ ओझा ने बीते दिनों लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में सिद्धार्थ ओझा ने बताया वो सहकारी केन्द्रीय बैंक की नागौद शाखा में प्रबंधक हैं और उनके कार्य क्षेत्र में तीन समितियां क्रमशः पटवारा, रीछुल एवं दुरेहा आती है, इन शाखाओं में साल 2025-26 में 32 हजार 300 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इस धान के भुगतान के संबंध में जब वो सीईओ कृष्ण चंद्र शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने भुगतान करने के एवज में 3 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन 96, 900 रुपये की रिश्वत की मांग की।

लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वतखोर सीईओ कृष्ण चंद्र शर्मा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रीवा से लोकायुक्त टीम 50 किमी दूर सतना पहुंची और सिद्धार्थ ओझा को रिश्वत के 96 हजार रुपये देने के लिए सीईओ के पास भेजा। सीईओ कृष्ण चंद्र शर्मा ने प्रेम नगर स्थित अपूर्व बोस के किराए के मकान में आवेदक को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया, यहां सीईओ ने जैसे ही फरियादी से रिश्वत के रुपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगेहाथों धरदबोचा।

लोकायुक्त ने आरोपी कृष्ण चंद्र शर्मा के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

लोकायुक्त की टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो लोकायुक्त कार्यालय रीवा से संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

Published on: 20 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111