Wednesday, 4 November 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह को दी भावभीनी विदाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह को दी भावभीनी विदाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह को दी भावभीनी विदाई

42 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी। एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने राष्ट्र की 42 वर्षों तक गौरवशाली सेवा की है।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की विशिष्ट सेवाओं, अनुकरणीय नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय वायुसेना और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में उनके योगदान और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन तथा भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने वायुसेना प्रमुख को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह 31 सेवानिवृत्त होने से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे।

एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह की 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा भारतीय वायुसेना के प्रति उनके समर्पण, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनकी सेवाओं और योगदान को देश की रक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त रहेगा।

Published on: 31 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111