राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने 50 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य का नींव पत्थर रखा
मॉडल टाउन वेलफेयर सोसाइटी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत
जालन्धर - एस एन एन
पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने अपने सांसद निधि (एमपी फंड) से 50 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उन्होंने नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन भी किया।
इस मौके पर मॉडल टाउन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सोसाइटी के सदस्यों ने इस विकास कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। श्मशान घाट का नवीनीकरण होने से यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आम जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।
इस अवसर पर पंजाब भाजपा सचिव अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, वरिंदर मलिक, जसविन्द्र सिंह साहनी, आत्म प्रकाश सिंह बबलू,पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, बलराज ठाकुर, पार्षद अरुणा अरोड़ा,अशोक सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।