Wednesday, 4 November 2026
परविंदर झोटा केस में बड़ा एक्शन  - सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

परविंदर झोटा केस में बड़ा एक्शन  - सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

परविंदर झोटा केस में बड़ा एक्शन  - सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर 

 डी एस पी और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

पंजाब/मानसा - बी बी आई टी न्यूज 

मानसा के नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। एस एच ओ (इंस्पेक्टर) के बाद अब डीएसपी और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के डीएसपी और ड्रग  इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मानसा के एस एस पी ने खुद यह जानकारी शेयर की है।

 उन्होंने कहा कि डी एस पी हरजिंदर सिंह गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। यहां आपको बता दें कि परविंदर झोटा का परिवार लगातार ड्रग इंस्पेक्टर ,एस एच ओ व डी एस पी समेत संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। आपको बता दें कि, इस मामले में सीबीआई  ने चंडीगढ़ में एफआईआर  दर्ज कर ली है।

Published on: 22 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111