Tuesday, 15 September 2026
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर घर-घर जलेगा  '" आशीर्वाद का दिया "'

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर घर-घर जलेगा '" आशीर्वाद का दिया "'

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर घर-घर जलेगा

'" आशीर्वाद का दिया "'

‘जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा’ अभियान 

जालन्धर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 77वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को “प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा” के तहत व्यापक सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया ने दी।

अमित भाटिया ने बताया कि भाजपा जालंधर शहरी के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 14 मंडलों में समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत गौशालाओं, अनाथ आश्रमों, कुष्ठ आश्रमों, अपाहज आश्रम, स्वच्छता अभियान और अन्य सेवा संस्थानों में जरूरतमंदों की सहायता की जाएगी। स्कूली बच्चों को पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री वितरित की जाएगी, जबकि मंदिरों में हवन-यज्ञ और गुरुद्वारों में अरदास कर देश की सुख-समृद्धि एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी। यह सभी कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में करवाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को शाम के समय “जिसने हमारा जीवन संवारा, उसके लिए आशीर्वाद हमारा” अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथों पर घर-घर जाकर आशीर्वाद का दिया जलाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तनों के प्रति जनता की कृतज्ञता व्यक्त करना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और विकास की ऐसी मिसाल स्थापित की है, जिससे देश का प्रत्येक नागरिक प्रेरणा ले रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प पखवाड़ा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

Published on: 15 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111