प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
जालन्धर - एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने भाजपा जालंधर शहरी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उन्होंने अपने निवास स्थान पर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, जिला मोर्चा एवं सेल कोऑर्डिनेटर संजीव शर्मा मनी,भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल शर्मा को चुनरी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका मुंह मीठा करवाकर नई जिम्मेदारियां मिलने पर खुशी व्यक्त की।
राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत टीम भावना में निहित है। नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने अनुभव, मेहनत और सक्रियता से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे जनसेवा और पार्टी के कार्यों को प्राथमिकता दें।
इस अवसर पर नीरज गुप्ता जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा सूर्य मिश्रा, वरुण दुबे, विशाल, अभि,भट्टी, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।