Wednesday, 4 November 2026
प्रतिदिन ट्रेनों के लगातार विलंब से नाराज यात्रियों द्वारा रेल ट्रैक जाम

प्रतिदिन ट्रेनों के लगातार विलंब से नाराज यात्रियों द्वारा रेल ट्रैक जाम

प्रतिदिन ट्रेनों के लगातार विलंब से नाराज यात्रियों द्वारा रेल ट्रैक जाम 

रेल यातायात हुआ प्रभावित 

​सोनीपत । एस एन एन 

 प्रतिदिन ट्रेनों के लगातार लेट होने से गुस्साए यात्रियों का सब्र आखिरकार टूट गया। कुरुक्षेत्र से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन को होलंबी कलां स्टेशन पर काफी देर तक रोके रखे जाने से नाराज यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया।  

यात्रियों ने अप और डाउन दोनों तरफ के रेल ट्रैक को पूरी तरह जाम कर दिया।  इस अचानक किए गए हंगामे और ट्रैक जाम के कारण रेलवे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पैसेंजर ट्रेनों से लेकर वीआईपी मानी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गईं। 

रेलवे यातायात करीब एक घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा, जिससे सफर कर रहे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और आरपीएफ  के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज यात्रियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया, ताकि जल्द से जल्द पटरियों को खाली कराकर रेल संचालन दोबारा सुचारू किया जा सके। हालांकि, शुरुआती दौर में प्रदर्शनकारी यात्री मानने को तैयार नहीं थे।  

​रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Published on: 26 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111